{"_id":"60ca22588ebc3e3568347f28","slug":"crime-dead-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6344525181","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव में संदिग्ध हालात में युवक शव खेतों में मिला। उसके सीने में गोली लगी है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव के पास से तमंचा व छह कारतूस व मोबाइल बरामद किया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस ने जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इटैलियाबाजा निवासी माधव राजपूत के मंझले बेटे जयपाल (38) पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। जयपाल के दो बेटे और एक बेटी है। बुधवार को गांव के पास त्यौतना संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे खून से लथपथ उनका शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है। मृतक के सीने में गोली लगी है। जबकि शव के पास एक पॉलिथीन में छह कारतूस, एक तमंचा व मोबाइल मिला है। युवक के पिता माधव ने बताया जयपाल किसी बात को लेकर पिछले दो दिन से परेशान थे। कहा उनकी किसी से रंजिश नहीं है। बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता।
कहा सीने में क्यों गोली मारेगा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा का कहना है मृतक जयपाल मनचला किस्म का था। यदाकदा ही घर में रहता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके पर सीओ विवेक यादव सहित डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच की। एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया दाहिने हाथ के पास तमंचा व बाएं हाथ के पास कारतूस और मोबाइल मिले हैं। पिता ने दी सूचना में कहा जयपाल मंगलवार की रात असहज महसूस कर रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में जो भी तथ्य निकलेंगे कार्रवाई की जाएगी।