फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,dead,hamirpur news

घर में करंट से दूल्हे की मौत

Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
crime,dead,hamirpur news
गहरौली। मंडप के दिन दूल्हे को करंट लग गया। यह देख लाइन बंद कर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शादी वाले घर में दूल्हे की मौत से कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी टूटिया कुशवाहा के लड़के अरविंद (22) की शादी सरीला तहसील के बरहरा गांव निवासी चुन्ना कुशवाहा की पुत्री आशा से तय थी। अरविंद ने बीए तक पढ़ाई की थी, इसके बाद सूरत में एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार को उसका मंडप कार्यक्रम था और गुरुवार को बरात जानी थी। शादी को लेकर घर में खुशियां थीं। नाते-रिश्तेदार घर में मौजूद है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे दूल्हा अरविंद कूलर के पास अपनी चार वर्षीय भांजी को चारपाई पर लिटा रहा था, तभी कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

यह देख आननफानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए। जहां पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में दूल्हे की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के छोटे भाई रमेश ने बताया पिता के नाम पांच बीघे जमीन है। जिस पर सब्जी कर परिवार का भरण पोषण होता है। कहा तीन बहनों में एक की शादी हुई है। मंडप के दिन इतनी बड़ी घटना होने से शादी वाले घर में मातम है। मां और बहनें बेसुध हैं। शोक का माहौल है। वहीं दुल्हन पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed