{"_id":"6259bf56bbf4dc657b042c12","slug":"crime-branch-camped-in-pothiya-village-hamirpur-news-knp691421433","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौथिया लूटकांड में पुलिस के हाथ पांचवें दिन खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौथिया लूटकांड में पुलिस के हाथ पांचवें दिन खाली
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पौथिया में सराफ के घर व दुकान में पड़ी डकैती के पांच दिन गुजर जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। सराफ का निजी चालक तीन दिन से पुलिस की हिरासत में है। वहीं गांव निवासी एक अन्य चालक से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम गांव में डेरा डालकर बदमाशों के आने जाने वाले रास्तों की टोह लेती रही। ग्रामीणों से क्राइम ब्रांच गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है।
बीते रविवार को पौथिया गांव में बदमाशों ने सराफ शीलकमल सोनी के घर पर डकैती की घटना को अंजाम देकर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरातों के साथ नकदी लूटकर सराफ दंपती को घायल कर फरार हो गए थे। पुलिस सूचना मिलने के बाद बदमाशों को पकड़ने में लगी है। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पौथिया गांव में डेरा डाल दिया है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
मोबाइल ने पुलिस का ध्यान खींचा
हमीरपुर। शहर के रमेड़ी मोहल्ला होते हुए बदमाशों के दो बाइकों से निकल भागने की सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद सुरागरसी में जुटी है। रमेड़ी में एक मोबाइल को युवकों द्वारा पाने के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी। शहर के खालेपुरा मोहल्ले के सन्नाटे वाले रास्ते से होकर कुरारा की ओर हाईवे पर दो बाइकों में चार बदमाशों के निकल जाने की बात कही जा रही है।