फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,hamirpur news,hamirpur

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाइक सवारों की मौत

Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,hamirpur news,hamirpur
मौदहा में घटना स्थल पर मृतक बिंदी की रोती बिलखती बहन। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दो बाइकों पर सवार चार लोगों को ट्रकों ने टक्कर मार दी। इसमें तीन की मौके पर मौत हो गई। पहली घटना में कस्बे की मेन सड़क पर श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार भतीजे व चाची को ट्रक ने कुचल दिया। वहीं कानपुर सागर हाईवे पर बाइक सवार बांदा निवासी एक युवक की ट्रक से कुचलने पर मौत हो गई।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा गांव निवासी बिना हेलमेट लगाए रवि (20) रविवार को चाची बिंदी (40) पत्नी जयनारायण को बाइक में लेकर अपनी रिश्तेदारी में करहिया गांव एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम करीब चार बजे लौटते नगर के मुख्य मार्ग पर सरकारी बस स्टैंड के समीप पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। रवि खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बांदा जनपद के अलोना गांव निवासी संतराम (28) पुत्र जगदेव अपने साथी श्रीचंद (26) पुत्र नारायणदास के साथ कस्बे से बिना हेलमेट बाइक से रतौली गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी हाईवे में राठ मोड़ के पास कबरई की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक की टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें संतराम की घटना स्थल पर कुछ देर में मौत हो गई। राहगीरों की मदद से घायल श्रीचंद को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल पवन कुमार पटेल ने दोनों घटनाओं में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed