{"_id":"611a4c308ebc3e432c2fad5e","slug":"crime-accident-hamirpur-hamirpur-news-knp6463114102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र में राठ-चंडौत मार्ग पर झबरा पुलिया के पास 22 वर्षीय बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गांव में किरानेे की दुकान रखे था। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरिया थानाक्षेत्र के जिटकिरी गांव निवासी प्रागीलाल अहिरवार के सबसे छोटे बेटे भूपेंद्र (22) शनिवार शाम को किसी काम से धगवां गांव गए थे। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया शनिवार शाम लगभग छह बजे वह धगवां गांव जाने की बात कह कर घर से निकले थे। रात भर घर नहीं पहुंचे। रविवार को पुलिस की सूचना पर घटना की जानकारी हुई। उनकी बाइक सड़क पर पड़ी थी। भूपेंद्र सड़क के नीचे पानी भरे गड्ढे में पड़े मिले हैं।
देसी शराब की करीब 10 शीशी भी पड़ी मिली हैं। बताया वह तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। गांव में किराने की दुकान किए थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। मौके पर पहुंचे सीओ विवेक यादव, थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी प्रभुराज सिंह ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया युवक की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।