फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,dead,hamirpur news

ट्रैक्टर-ट्राली से लोडर टकराया, एक की मौत

Sun, 18 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,dead,hamirpur news
हमीरपुर। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर मोड़ के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से सब्जी से लदा लोडर टकरा गया। जिसमें लोडर में सवार चालक, हेल्पर व दो व्यापारी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हेल्पर की मौत हो गई। दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी चालक आनंद कश्यप (22) पुत्र राजू ने बताया रविवार सुबह करीब चार बजे वह अपने हेल्पर गांव निवासी कुलदीप (30) पुत्र मुनुवा विश्वकर्मा के साथ शाहपुर गांव निवासी रामबाबू व भोला की सब्जी घाटमपुर से लेकर भरुआसुमेरपुर जा रहे थे। तभी हाईवे पर दुर्गा मंदिर मोड़ के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से लोडर टकरा गया।
विज्ञापन

जिसमें लोडर में सवार चारों लोग घायल हो गए। चीख मचने पर राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान हेल्पर की मौत हो गई। जबकि तीनों घायलों का उपचार होने के बाद दो को कानपुर रेफर किया गया है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व दो पुत्रियों, पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत
हमीरपुर। तेरहवीं संस्कार से लौटते समय बाइक सवार युवक हादसे में घायल हो गया। इलाज दौरान घायल की कानपुर में मौत हो गई। बिवांर थानाक्षेत्र के छानीबुजुर्ग गांव निवासी लवकेश ने बताया उनका छोटा भाई योगेश (27) पुत्र बिंदा प्रसाद धुरिया बीते शुक्रवार को चिल्ली गांव में एक तेरहवीं संस्कार में गया था। रात करीब 10 बजे बाइक से लौट रहा था। तभी छानी और निवादा के बीच किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। घायल को जिला अस्पताल और फिर कानपुर ले जाया गया। जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया वह तीन भाई थे। जिसमें मृतक दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। उसके दो पुत्री सुहानी, रिया और पत्नी पूजा हैं। (संवाद)

दुर्घटना में पूर्व प्रधान घायल, पुत्री बची
मौदहा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुत्री को दवा दिलाकर लौट रहे पूर्व प्रधान की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। जबकि पुत्री बाल-बाल बच गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। क्षेत्र के मकरांव गांव निवासी पूर्व प्रधान बलराम प्रजापति (54) रविवार सुबह अपनी बेटी को दवा दिलाने इचौली गए थे। लौटते समय गांव के पहले हाईवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पूर्व प्रधान बाइक समेत गिर कर घायल हो गए। जबकि उनकी पुत्री बाल-बाल बच गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed