फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,dead,hamirpur

हादसे में अधेड़ की गई जान

Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,dead,hamirpur
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक रामअवतार के परिजन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर के मेरापुर निवासी अधेड़ को मंगलवार देर शाम वन विभाग के पास कालपी फोरलेन पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

मेरापुर निवासी रामअवतार (55) मजदूरी करते थे। मंगलवार देर शाम वन विभाग के पास हमीरपुर कालपी फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। मृतक के बड़े पुत्र राकेश ने बताया मंगलवार देर शाम पिता खाना खाकर टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटे। जिस पर उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

बताया सुबह मां रामदेवी व छोटा भाई बृजेश बदनपुर निवासी मौसी गुड्डों के यहां जानकारी करने गए। लेकिन वहां भी न आने की जानकारी हुई। जब वहां से लौटते रास्ते में वन विभाग के पास कुछ लोगों ने बताया रात में यहां एक अधेड़ का एक्सीडेंट हो गया था। जिसे पुलिस ने शवगृह में रखवाया है। इस पर वह लोग कोतवाली गए। जहां पुलिस ने शिनाख्त कराई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। पुत्री की शादी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो पल्लेदार घायल
भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे पर दोपहर तेज रफ्तार कार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे बाइक सवार पल्लेदारों को टक्कर मार दी। घटना में बिना हेलमेट लगाए दोनों पल्लेदार घायल हो गए। ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव निवासी वीर सिंह व जगदेव बाइक से कस्बे में सीमेंट खाली करने आ रहे थे। नरायनपुर के समीप हाईवे पर कार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों पल्लेदार घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया है। जहां से दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया है। सरीला संवाद के अनुसार जरिया निवासी मोहित (20) मंगलवार को बाइक से अपने साथी संदीप सोनी (27) के साथ राठ कस्बे से वापस आ रहा था। तभी राठ-चंडौत मार्ग पर वीरा व कैमोखर गांव के बीच सड़क पर पड़े से टकरा कर दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)

मृतक रामअवतार की फाइल फोटो। संवाद

मृतक रामअवतार की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed