फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cremation in inlow house

ससुराल के आंगन में शव जलाने पर अड़ा मायका

Sat, 14 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 14 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
cremation in inlow house
नादौन की ग्राम पंचायत फस्टे के गरियाली गांव में विवाहित बेटी की संदिग्ध मौत पर मायका पक्ष उसका अंतिम संस्कार आंगन में करने को लेकर अड़ गया। इस पर ससुराल पक्ष के साथ खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस को बुलाना पड़ा और उसकी मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को महिला शिल्पा का शव पोस्टमार्टम के बाद गरियाली लाया गया। मायके पक्ष से करीब 200 लोग वहां पहुंच गए थे। वो शव का अंतिम संस्कार ससुराल के आंगन में करने की जिद्द करने लगे। इस पर मायका और ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। मामले को सुलझाने पहुंची पुलिस के साथ भी मायका पक्ष के लोग उलझ पड़े।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने शिल्पा का दहेज लौटाने और उसके पति को मौके पर लाने को लेकर हंगामा किया। शिल्पा की जेठानी को गिरफ्तार न करने पर भी मायका पक्ष के लोग भड़क उठे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। किसी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल ने मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मायके पक्ष के लोग पुलिस से भी उलझ पड़े। बाद में डीएसपी लालमन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। मायके पक्ष के लोगों के दबाव के चलते शिल्पा का दहेज लौटा दिया गया। शिल्पा की जेठानी को भी पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार श्मशानघाट में किया गया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
-लालमन शर्मा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed