फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Couple assaulted for opposing encroachment on park land

Hamirpur News: पार्क की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर दंपति से मारपीट

Fri, 16 Oct 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted for opposing encroachment on park land
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड संख्या चार स्थित धर्मेश्वर बाबा मोहल्ले में आंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जे की शिकायत करने से नाराज दबंगों ने बुधवार रात दंपती के साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धर्मेश्वर बाबा मोहल्ला निवासी महेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ले का दबंग आंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। आरोप है कि इससे नाराज आरोपी ने रात करीब नौ बजे आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उन्हें और उनकी पत्नी सीमा पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं पार्क पर कब्जे की जांच के लिए गुरुवार को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ सदर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में आंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि की पैमाइश कराई और जमीन को चिह्नित कर सुरक्षित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed