फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

सात कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
corona
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के अंदर जिले में सात लोगों की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में 176 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक 3514 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 2266 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 1205 हो गए हैं।
विज्ञापन

कुरारा सीएचसी के कोविड हॉस्पिटल में पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दयाशंकर (65), विजय श्रीवास्तव (37) मराठीपुरा मौदहा, संतोष कुमार (40), घनश्याम (45) और अखिलेश खरे (46) हैं। इसके अलावा मेरापुर निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल शिवराम अहिरवार (71) की कोरोना से मौत हो गई। मेरापुर निवासी राजू सचान की मां की भी कोरोना से कानपुर में मौत हुई थी।
विज्ञापन

आज 176 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 66 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। अब तक जिले में 3514 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसमें 2266 मरीज स्वस्थ हुए हैं। गुरुवार को मिले मरीजों के बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1205 हो गई है। आज 1714 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भरुआसुमेरपुर कस्बे के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में बनाए गए कोविड हॉस्पिटल में पिछले 10 दिनों में 224 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया। स्वस्थ होने पर 159 लोगों को छुट्टी दी गई। 65 मरीज अभी भी भर्ती हैं। हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.महेशचंद्रा ने बताया कि 19 अप्रैल को कस्बे में कोविड हॉस्पिटल शुरू किया गया था। 150 बेड वाले इस अस्पताल में पिछले 10 दिन में 224 मरीज भर्ती हुए। 10 दिनों में स्वस्थ होने पर 159 मरीजों को यहां से छुट्टी दी गई। 65 मरीज अभी भर्ती हैं। गुरुवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 21 नए मरीज पाए गए हैं।

जिले में गुरुवार को 21 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलाकर 749 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि कुरारा सीएचसी में 10, सुमेरपुर पीएचसी के तीन केंद्रों में 90, मौदहा सीएचसी के दो केंद्रों में 30, मुस्करा सीएचसी के तीन केंद्रों में 140, सीएचसी नौरंगा के दो केंद्रों में 40, सरीला सीएचसी के दो केंद्रों में 40, गोहांड पीएचसी के तीन केंद्रों में 150, जिला महिला अस्पताल में 40, अर्बन पीएचसी राठ में 29, जिला अस्पताल में 40, राठ सीएचसी में 60 और जिला जेल में कुल 80 बंदियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed