फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

स्वास्थ्य कर्मियों सहित 46 और कोरोना संक्रमित, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 254, इनमें 145 की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 26 Jul 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona
शहर के जजी मार्ग को सेनिटाइज करते पालिका कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने लक्ष्य के अनुसार 1500 लोगों के सैंपल लिए। ट्रूनेट मशीन और रैपिड एंटीजेन किट से हुई जांच में एक ही दिन 46 लोग और कोरोना संक्रमित मिले। बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने से लोगों में डर का माहौल है। वहीं देर शाम 10 पुलिस कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 254 हो गई हैं। जिसमें 145 निगेटिव हो चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर में कोरोना के आठ मामले सामने आए। इनमें दो बैंक कर्मी व एक विवेक नगर निवासी व्यक्ति है। वहीं रविवार को शहर में लिए गए 149 सैंपलों में 5 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो रमेड़ी, एक मांझखोर, एक सुभाष बाजार व पुरुष अस्पताल के सुपरवाइजर हैं। जिनकी रैपिड एंटीजेन किट से जांच हुई है। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें रागौल निवासी एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

मराठीपुरा व रामनगर मोहल्लों में एक-एक युवक संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डा. अनिल सचान ने बताया चार टीमों ने नगर पालिका के 153 कर्मियों व सीएचसी में 47 कर्मियों के सैंपल लिए। जिसमें नगर पालिका के आठ सफाई कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संक्रमित पालिका कर्मचारी मराठीपुरा, इलाही तालाब मोहल्लों में सफाई का कार्य करते हैं। तहसील के पीछे रहने वाले एक ग्राम पंचायत सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रों को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार 18 जुलाई को लिए गए सैंपल में इमिलिया गांव स्थित इंडियन बैंक का कर्मचारी व बसवारी गांव का युवक पॉजिटिव निकला है। राठ प्रति निधि के अनुसार रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामलीला मैदान, रोडवेज व जीआरवी इंटर कालेज में शिविर लगाकर कुल 150 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएचसी अधीक्षक डा. आरके कटियार ने बताया रोडवेज कर्मचारियों के 50, रामलीला में पालिका कर्मचारियों के 75 व जीआरवी से 25 सैंपल लिए गए हैं। इसी प्रकार नौरंगा में 70, गोहांड में 46 व सरीला में 51 लोगों की जांच रैपिड एंटीजेन किट से की गई है। सभी निगेटिव हैं।
सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिमझिम इस्पात कंपनी के 68 कर्मियों, हिंदुस्तान कंपनी के 50 कर्मचारियों व पीएचसी के 45 कर्मियों के सैंपल लिए हैं। जिसमें दोनों कंपनी के एक-एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कंटेनमेंट जोन के कार्ड धारकों को दूसरी दुकानों से मिलेगा राशन
हमीरपुर। शहर के कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में तीन राशन दुकानें बंद होने से कार्डधारकों को निशुल्क राशन न मिल पाने से परेशानी हो रही है। वहीं दूसरे राशन दुकानों में सामग्री समाप्त होने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। दुकानों में राशन भी समाप्त हो गया है। जिससे कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी रामजतन यादव ने बताया कंटेनमेंट जोन के कारण तीन राशन की दुकानें बंद कराई गईं हैं। लेकिन कार्ड धारकों को किसी भी दूसरे राशन की दुकानों से राशन दिया जाएगा। कहा सोमवार को सभी सरकारी राशन दुकानों में गल्ला पहुंच जाएगा। जिससे सभी को 30 जुलाई तक निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।

आदेशों का उल्लंघन कर चल रहे कोचिंग सेंटर
कुरारा। कस्बे में ज्यादातर कोचिंग संचालक सुबह से ही अपने घरों में चोरीछिपे बच्चों को घरों में बुलाकर कोचिंग सेंटरों का संचालन कर रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद भी डीआईओएस हीलाहवाली कर रहे हैं। कोचिंग संचालक छात्रों को एकत्र कर एक कमरे में बैठाकर पढ़ाई करा रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने कालेज, विद्यालय, कोचिंग संस्थान को बंद किए जाने का आदेश दिया है। डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा ने बताया मामले की जांच कर कोचिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शहर के जेल तालाब मार्ग में बैरिकेडिंग लगाते पालिका कर्मी।

शहर के जेल तालाब मार्ग में बैरिकेडिंग लगाते पालिका कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed