फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

शहर को सैनिटाइज करने में जुटी पालिका, सरकारी भवनों, जिला अस्पताल व शहर की गलियों में दवा छिड़काई

Tue, 31 Mar 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला पंचायत परिसर को सैनिटाइज करवाते नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कोरोना के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। वहीं परदेश से आने वालों का सिलसिला जारी है। हालांकि बाहर से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है। वहीं गांवों में ग्राम प्रधान स्कूल व पंचायत भवनों को क्वारंटीन में तब्दील कर रहे हैं। इसके साथ ही जगह जगह दवा का छिड़काव कराकर घरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद के नेतृत्व में मंगलवार को कर्मियों ने शहर में जिलाधिकारी कार्यालय, आवास, सहित सभी सरकारी कार्यालयों, डाक घर, बैंकों, जिला पंचायत परिसर, जिला अस्पताल व कस्बे की गलियों में दवा का छिड़काव कराया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कुरारा कस्बे से मशीन मंगवाकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है। उनके खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार स्व. पूरन रामप्रकाश महाविद्यालय गहरौली के एनएसएस से जुड़े छात्रों ने कस्बे की सड़कों एवं घरों को सैनिटाइज किया और लोगों को जागरूक कर दिन में कई बार हाथ धोने, सामुदायिक दूरी बनाए रखने, घर से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन तक बंदियों से मुलाकात नहीं
हमीरपुर। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन है। जिसके चलते जिला कारागार में निरुद्घ बंदियों की मुलाकात पर 31 मार्च तक के लिए रोक लगाई गई थी। कहा अब इसे बढ़ाकर अग्रिम आदेशों तक के लिए कर दिया गया है। बताया तब तक बंदियों की जेल पीसीओ से उनके परिजनों से बात कराई जाती रहेगी।

विदेश से लौटे व्यक्ति दर्ज कराएं सूचना
हमीरपुर। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा जिले के रहने वालों में ऐसे व्यक्ति जो अभी तक विदेशों में रह रहे थे। वह 12 मार्च के बाद जिले में आए हैं। ऐसे लोग 24 घंटे के अंदर उनके कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में सूचना दर्ज कराएं। कहा कार्यालय के फोन नंबर 05282-22330, 225491, 222354, 221196 पर जानकारी उपलब्ध करा दें। कहा अगर उनके द्वारा सूचना नहीं दी जाती है और इसके बाद उनमें कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं व अन्य व्यक्ति उनसे संक्रमण के शिकार होते हैं। तो उसे गंभीरता से लेकर विदेश से आने वाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed