फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Contract sanitation workers accused of embezzling Rs 25 lakh EPF

Hamirpur News: संविदा सफाई कर्मियों का 25 लाख ईपीएफ हड़पने का आरोप

Mon, 12 Jan 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers accused of embezzling Rs 25 lakh EPF
हमीरपुर। नगर पालिका परिषद हमीरपुर में कार्यरत 39 संविदा सफाईकर्मियों ने उनके ईपीएफ की करीब 25 लाख रुपये की धनराशि हड़प लिए जाने का आरोप लगाया है। इसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कानपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारियों से मिलीभगत करके यह खेल किया है। कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है, कि कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ धनराशि काटी गई है। कर्मचारियों ने तारीख वार ब्योरा देते हुए बताया गया कि आठ जनवरी 2011 से 31 जनवरी 2015 तक की 20 लाख 69 हजार 598 रुपये की धनराशि डीडी संख्या 233780 से सात मार्च 2017 के माध्यम से काटी गई। एक अप्रैल 2016 से 30 जून 2016 तक की 4 लाख 41 हजार 182 रुपये की धनराशि चेक संख्या 16862 दिनांक 25 जुलाई 2016 के माध्यम से काटी गई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, निधि भवन सर्वोदय नगर कानपुर में नगर पालिका परिषद हमीरपुर द्वारा जमा कराई गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि उक्त धनराशि आज तक कर्मचारियों के ईपीएफ खातों में जमा नहीं की गई। कर्मचारियों का कहना है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कानपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारियों से मिलीभगत कर धनराशि हड़प ली।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता विजय द्विवेदी का कहना है कि संविदा कर्मचारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी। 39 कर्मचारियों की ईपीएफ राशि नियमित रूप से काटकर संबंधित कार्यालय को भेजी गई। बावजूद इसके उन्हें अब तक ईपीएफ लाभ नहीं मिला है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed