{"_id":"6a70d7af214febeed50cb7c1","slug":"complaint-regarding-a-phone-call-made-by-someone-posing-as-an-official-from-the-dms-office-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-143390-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डीएम कार्यालय का अधिकारी बन फोन करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डीएम कार्यालय का अधिकारी बन फोन करने की शिकायत
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 29- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद
सरीला। खुद को डीएम कार्यालय का अधिकारी बताकर फोन करने, विद्यालय की जीपीएस लोकेशन मंगाने और कार्रवाई की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय दादौं के प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने स्वयं को डीएम कार्यालय का अधिकारी बताते हुए विद्यालय की जानकारी ली और व्हाट्सएप पर विद्यालय की जीपीएस लोकेशन भेजने को कहा। सरकारी अधिकारी समझकर उन्होंने विद्यालय की लोकेशन भेज दी।
आरोप है कि 20 जुलाई से उसी नंबर से कॉल आने लगीं। फोन करने वाला व्यक्ति विद्यालय के संबंध में ऑनलाइन शिकायत का स्क्रीनशॉट भेजकर कार्रवाई कराने की धमकी दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गांव के किसी पुष्पेंद्र के नाम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। इस पर उन्होंने गांव के दोनों पुष्पेंद्र नाम के युवकों से जानकारी की लेकिन दोनों ने शिकायत करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने एसडीएम को ज्ञापन देकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कॉल करने वाले की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामअवतार प्रजापति, अमित कुमार आर्य, वीर सिंह प्रजापति, रामप्रकाश, बीरपाल, पुष्पेंद्र कुमार राजपूत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।