{"_id":"57ec0da64f1c1b9074574033","slug":"complaint-against-the-bank-cashiers-take-10-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 का सिक्का नहीं लेने पर बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 का सिक्का नहीं लेने पर बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
राठ में सिक्कें जमा न करने पर कोतवाल से शिकायत करती महिला घस्सी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के पड़ाव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में 10 का सिक्का नहीं लेने पर एक महिला ने कोतवाली में बैंक कैशियर के खिलाफ तहरीर दी है। हालांकि बाद में सिक्के जमा कर लिए गए और मामले को रफा दफा कर दिया गया।
छोटी जुलेहटी मोहल्ला निवासी घस्सी पत्नी देवीदयाल ने आरोप लगाया कि वह बुधवार को पडाव स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की मुख्य शाखा में अपने खाते में पैसा जमा करने गई। कैशियर मोहन लाल आर्य ने 10 रुपये के सिक्के जमा करने से इनकार कर दिया। इस पर उसने कोतवाली में तहरीर दी।
कोतवाल एचडी सिंह ने तत्काल बैंक पहुंचकर कैशियर से पूछताछ की और कार्रवाई करने की बात कही। इस पर शाखा प्रबंधक एलपी राजपूत के नहीं होने पर इंचार्ज शाखा प्रबंधक अभिषेक ने कैशियर को तत्काल ग्राहक का सिक्का जमा कराने का निर्देश दिया।शाखा प्रबंधक एलपी राजपूत ने बताया कि बैंक बराबर सिक्के ले रहा है। कैशियर को दस के सिक्के लेने के निर्देश दे दिए हैं।