{"_id":"57daf6114f1c1b0d27d47d8b","slug":"coming-soon-next-year-you-leave-the-pacification-of-the-ganapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले बरस तू जल्दी आ... की मनुहार के साथ गणपति विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले बरस तू जल्दी आ... की मनुहार के साथ गणपति विदा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा ले जाते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश प्रतिमा पंडाल के आयोजकों ने गुरुवार को राठ तिराहे के पास बेतवा नदी किनारे मूर्तियों का ढोल नंगाड़ाें के साथ विसर्जन किया गया। विसर्र्जन जुलूस में भक्त थिरकते व एक दूसरे को गुलाल लगाते चल रहे थे। विसर्जन में कोई व्यवधान न हो इसक ो लेकर हाइवे में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
गौरतलब हो कि मुख्यालय के आठ स्थानों, सुमेरपुर क्षेत्र के दो स्थानों व मौदहा क्षेत्र के पांच स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं के पंडाल सजाए गए थे। गुरुवार को सभी प्रतिमाओं का अलग-अलग मुख्यालय में जुलूस निकाला गया। डीजे पर प्रतिबंध होने से आयोजकों ने छोटे-छोटे लाउडस्पीकर लगाकर भक्ति गीत बजाते निकले। प्रतिमाओं के साथ चल रहे भक्त गुलाल उड़ाकर थिरकते गुजरे। भक्तों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल लगाया।
जुलूस में महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे। कानपुर-सागर राष्ट्रीय मार्ग किनारे राठ मोड के पास बेतवा नदी किनारे विसर्जन स्थल होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से हाइवे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली के फोर्स के अलावा सुमेरपुर थानाध्यक्ष पीके यादव, कुरारा थानाध्यक्ष बीपी मिश्रा, सिसोलर थानाध्यक्ष अजीत यादव आदि को तैनात किया गया।