{"_id":"58518c034f1c1bc37b64a35e","slug":"cm-receptio-kucechha-dipped-in-spai-paint","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के स्वागत में सपाई रंग में डूबा कुछेछा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के स्वागत में सपाई रंग में डूबा कुछेछा
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते आईजी।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। वह डायल 100 सेवा का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत में कुछेछा सपाई रंग में डूब गया है। देर शाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। मुख्यमंत्री के युवा विंग में गिने जाने वाले सपा नेताओं ने भी बुधवार दोपहर से डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में पहुंचेंगे। वह डायल 100 सेवा का शुभारंभ कर हमीरपुर को 32, महोबा को 34 व जालौन को 28 वाहन भी उपलब्ध कराएंगे। विभिन्न कार्यों का लोकापर्ण एवं शिलान्यास के बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद जोन के आईजी केएस प्रताप ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया सुरक्षा व्यवस्था में चार एएसपी, 12 सीओ, 25 एसओ, 100 उपनिरीक्षक, 450 सिपाही व साढ़े तीन कंपनी पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लोकल यातायात पुलिस कर्मियों के अलावा महोबा व बांदा के सिपाहियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
इंटेलीजेंस के एसपी आरके भारद्वाज ने मुख्यालय पहुंचने के बाद जनसभा स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव व एसपी अनिल कुमार सिंह से सुरक्षा व्यवस्था के बारे पूरी जानकारी ली।
जनसभा को लेकर बने तीन गेट
राजकीय डिग्री कालेज के एक छोर पर हेलीपैड बनाया गया है, तो उसी से सटाकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंच है। पूरे कालेज में एक गेट है लेकिन भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यहां तीन गेट बनाए हैं। एसपी एके सिंह ने बताया सुरक्षा को देखते हुए तीन गेट बनाए हैं, जिससे लोगों को परेशानी नहीं होगी।
तीनों गेटाें पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। सभा स्थल हाईवे किनारे होने के कारण छह स्थानों पर मोबाइल बैरियर लगाए जाएंगे। जनसभा के दौरान हाइवे से भारी वाहन नहीं गुजरेंगे। इसके लिए उन्होंने घाटमपुर व कबरई से रूट डायवर्जन किया है। कानपुर व महोबा के डीएम व एसपी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। छोटे वाहन हाइवे से गुजरते रहेंगे।
टिकरौली मार्ग पर होगी पार्किंग
जालौन, कुरारा, फतेहपुर, कानपुर, घाटमपुर आदि स्थानों से जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए कुछेछा चौकी के सामने से गए टिकरौली मार्ग पर पत्यौरा रोड पर पार्किंग बनाई गई है। जबकि सुमेरपुर, राठ व अन्य स्थानों से आने वाले वाहनों की पार्किंग महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज व इसके बगल में खाली पड़े प्लाट पर पार्किंग कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
11:30 बजे अपरान्ह लखनऊ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे।
12:05 बजे दोपहर हेलीकाप्टर कुछेछा स्थित डिग्री कालेज मैदान पर उतरेगा।
12:10 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
12:15 बजे यूपी डायल 100 सेवा के वाहनों को फ्लैग ऑफ करेंगे।
12:20 बजे सीएम का जनसभा मंच पर आगमन।
12:20 बजे हमीरपुर की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण, समाजवादी पेंशन एवं कन्या विद्याधन का वितरण।
1:00 बजे दोपहर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा लोकापर्ण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 सौ चार लाख रुपये की चार योजनाओं का लोकार्पण व 594.80 लाख की चार योजनाओं का शिलान्याश करेंगे। इसके साथ ही लैपटाप, कन्या विद्याधन व समाजवादी पेंशन के 10-10 लाभार्थियों को लाभांवित करने के साथ डायल 100 सेवा का शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि पौथिया से कुंडौरा मार्ग, तहसील सरीला में अनावासीय भवन व आवासीय भवन, मौदहा में अग्निशमन केंद्र शामिल है। इसके अलावा 594.80 लाख की चार योजनाओं का शिलान्याश किया जाएगा। इसमें भमई से बक्छा मार्ग, तीन गांव पचखुराबुजुर्ग, टेढा व उजनेडी के तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
तैयारियां परखने पहुंचे सीएम के करीबी
कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए सीएम के करीबियों की टीम गुरुवार को यहां पहुंच गई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाली जनसभा के लिए जिले के सपा नेताओं व पदाधिकारियों से टीम के सदस्यों ने जानकारी ली। पूछा कि भीड़ जुटाने के लिए कितने वाहन लगाए गए हैं।
लाभार्थियों को सभास्थल तक कैसे लाया जाएगा। जनसभा में पांच हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संयोजक सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साजन को बनाया गया है। टीम में लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी नरेश उत्तम, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ बाजपेई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र यादव, मो. इबाद, एमएलसी राजपाल कश्यप सहित अन्य बुधवार को जनसभा स्थल पर डटे रहे। उनके साथ एमएलसी रमेश मिश्रा, जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, डा. मनोज प्रजापति सहित स्थानीय नेताओं का जमावड़ा रहा।
गुटबाजी की भी चर्चाएं
जिले में सपा के बड़े कार्यक्रमों के प्रभारी कभी कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति हुआ करते थे। इधर, सपा में पारिवारिक उथल पुथल के बीच राजनैतिक हालात भी बदले हैं। इसके संकेत भी देखने को मिल रहे हैं। आज होने वाले सीएम के कार्यक्रम का संयोजक सयुस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साजन को बना गया है।
इन मुद्दों पर भी सपा नेताओं के बीच चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि सपाई कह रहे हैं कि यह कार्यक्रम पूरी तरह सरकारी है। सीएम के जनपद आगमन पर उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। सपा का कोई भी नेता इस मुद्दे पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है।