{"_id":"611280088ebc3e77582cb01c","slug":"cm-hamirpur-jalbharao-hamirpur-news-knp645369851","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यमुना और बेतवा में उफान से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में मीडिया से बोले, प्रभावितों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बाढ़ प्रभावित कुछ परिवारों को राशन सामग्री देकर उनका हालचाल जाना। साथ ही दो नदियों के बीच बसे हमीरपुर शहर को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम कराए जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री मंगलवार को महोबा में उज्ज्वला-2 के शुभारंभ कार्यक्रम में आए थे। वहां से 2:20 के करीब हमीरपुर के लिए निकले। जिले में बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 3:10 पर हमीरपुर कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे। यहां 50 बाढ़ पीड़ितों को राशन किटों का वितरण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रभावित क्षेत्रों में डाक्टरों की टीम व नोडल अधिकारी की तैनाती और एक-एक नाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
सभी प्रभावितों को तत्काल राहत सामग्री व मवेशियों को भूसा देने की बात कही। चोरी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस को पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकार वार्ता में बोले, यमुना व बेतवा नदियों से हमीरपुर को बाढ़ से बचाने के लिए परियोजना बनाकर स्थायी समाधान कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा जिले में 90 गांव प्रभावित हैं। जिनमें 13 गांव अधिक प्रभावित बताए गए हैं। पत्रकार वार्ता के बाद वह जिला जालौन के लिए रवाना हो गए।