{"_id":"554ea473f4d5ec6f8012ad190e4ac502","slug":"cm-distributed-bycycle-to-labour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने मजदूरों को बांटीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने मजदूरों को बांटीं साइकिलें
politics
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान श्रम विभाग से संचालित योजना के तहत मजदूरों को साइकिलें वितरित कीं। इसी के बाद किसानों को सीडड्रिल और किसान बीमा योजना के चेक बांटे। इस दौरान कहा कि उनकी सरकार ने सबसे ज्यादा बजट बुंदेलखंड को दिया है। लोगों को समाजवादी पेंशन समय से मिल रही है।
विज्ञापन
सीएम ने युवाओं को नौकरी दिलाने के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री ने लिखित परीक्षा समाप्त करने की बात कही है जबकि वह तो पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार की विद्या धन, लैपटॉप, साइकिल, किसान दुर्घटना बीमा, कामधेनु डेयरी जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि कहा कि जालौन में नेता जी (मुलायम सिंह) ने मेडिकल कालेज दिया। बसपा ने बांदा में मेडिकल कालेज तो दिया लेकिन उन्होंने बजट के साथ सीटें भी बढ़ाई हैं।
विज्ञापन