फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Clouds remained all day, cold winds increased melting

Hamirpur News: सारा दिन छाए रहे बादल, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

Thu, 04 Jan 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained all day, cold winds increased melting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। बीते दिन हुई बूंदाबांदी के चलते सर्द हवाओं का सिलसिला सारा दिन चलता रहा। इससे गलन और बढ़ गई। मौसम खराब होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। हालांकि न्यूनतम पारा में एक डिग्री की उछाल दर्ज की गई है। जो 5.2 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम 17.6 रिकार्ड किया गया।
गुरुवार को सुबह से ही सारा दिन बादल छाए रहे। कोहरा व धुंध के चलते पूरे दिन धूप हहीं निकली। गलन बढ़ने से सारा दिन लोग लोग अलाव से चिपके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 5.2 डिग्री आंका गया जबकि अधिकतम 17.6 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं आगामी दो से तीन दिन तक बादल छाने का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही पारा और लुढ़कने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

------------------
गेहूं फसलों के लिए मुफीद है मौसम
कुरारा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत ने बताया कि बुधवार को हुई जिले में करीब पांच एमएम बारिश खेती किसानी के दृष्टिकोण से बेहद फायदेमंद है। ज्यादा बारिश होने से दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सेहत का रखें खयाल
- जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आर एस प्रजापति ने बताया कि ऐसे मौसम में सेहत को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है। खासकर बच्चों व बुजुर्गों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि ठंड के दिनों में बारिश होने पर सजग रहना चाहिए। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार आदि की समस्या ज्यादा होती है। लोगों को सुबह शाम गुनगुना पानी पीना चाहिए। रात में बच्चे अगर बिस्तर पर पेशाब कर दें, तो तत्काल कपड़े बदलें। अन्यथा सर्दी की अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed