{"_id":"583b18014f1c1b5c2908849d","slug":"cleaning-up-the-tail-of-the-canal-has-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की टेल तक नहीं कराई सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की टेल तक नहीं कराई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी माइनर से निकला बंबा बिना सफाई के बेकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अर्जुन बांध की पहाड़ी माइनर से निकले बंबे के टेल वाले क्षेत्र में सफाई और मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। टेल तक पानी न पहुंचने से सैकड़ों बीघे जमीन परती पड़ी है। किसानों का कहना है टेल वाले इस हिस्से में पिछले 15 साल से खुदाई नहीं कराई गई है। जिससे परेशानी है।
महोबा जिले के तहसील चरखारी से आई अर्जुन बांध पहाड़ी गांव तक है। नहरों की तो सफाई कराई गई है, लेकिन छोटी माइनरों की सुध नहीं ली गई हैं। खुदाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता हैं। पहाड़ी माइनर से निकले छोटे बंबे की सफाई गुलाब सिंह राजपूत के खेत तक तो की गई है। मगर उसके आगे पड़ने वाले दो किमी टेल तक पड़ने वाले आनंद गुरुदेव के खेत तक तली सफाई व मरम्मत नहीं हुई है।
जिससे कई जगह तो यह बंबा ही समाप्त हो गया है। बंबे की पटरी भी समतल हो गई है। किसान जयनारायण गुरुदेव का कहना है कि यदि अभियंता टेल तक बंबे की सफाई करा देते तो करीब 50 से अधिक किसान आसानी से खेतों में पलेवा कर लेते। आनंद कुमार गुरुदेव का कहना है पिछले करीब 15 साल से इस बंबे की टेल तक सफाई नहीं हुई है। इस साल अच्छी वर्षा से बांध भी लबालब है। नहरों में पानी चल रहा है, लेकिन बंबे की मरम्मत न कराने से वह पलेवा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों का आरोप है कि तली सफाई के नाम पर अधूरे छोड़े गए बंबे का विभाग ने संबंधित ठेकेदारों को भुगतान कर दिया है। इस मामले में क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी अर्जुन बांध के एई से बात कर चुके हैं। उन्होंने शीघ्र पूरे बंबे की सफाई के साथ मरम्मत कराने को कहा था, लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद कोई काम नहीं कराया है। इस मामले में सहायक अभियंता आशीष द्विवेदी का कहना है टेल की ओर अभी काम कराया जाना बाकी है। जिसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
क्षतिग्रस्त पुलिया से किसान परेशान
अर्जुन बांध के पहाड़ी बंबे में किसानों के आवागमन के लिए बनाई गई पुलिया भी क्षतिग्रस्त है। इस पुलिया से किसान अपने खेतों तक आसानी से पहुंचते रहे हैं। लेकिन 15 सालों से सिंचाई विभाग पुलिया बनाने की सुध नहीं ले रहा है। बांध के अधिकारी महोबा में बैठते हैं जो टेल वाले इलाके में नहरों की हालत देखने की जहमत नहीं उठा रहे।