फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,suspension,hamirpur news

गैरहाजिर 10 सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोका

Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
civic,suspension,hamirpur news
हमीरपुर। निरीक्षण के दौरान मंगलवार को अलग-अलग ब्लाकों में दस सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने इन सभी सफाई कर्मियों का एक दिन वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन के अंदर जवाब न मिलने निलंबन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया डीएम के आदेश पर जनपद की समस्त राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर रोस्टर के अनुसार निर्धारित ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों की सफाई व सैनिटाइजेशन और फागिंग करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

बताया मंगलवार को निरीक्षण के दौरान कुरारा ब्लाक में सफाई कर्मी सुनील कुमार, माया व राजू, मौदहा ब्लाक में रविशरण, गोहांड ब्लाक में कंचन, सरीला ब्लाक में योगेंद्र कुमार, हरिकिशन, दयाशंकर, रामनरेश व मनोज कुमार ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर इन सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए अनुपस्थित रहने के संबंध में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण दो दिनों के अंदर संबंधित सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से मांगा है। जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed