{"_id":"6040cfb08ebc3e1dcd5a9bb8","slug":"civic-sichayee-problem-hamirpur-news-hamirpur-news-knp615454029","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमेरपुर ब्रांच में पानी नहीं, सूखने की कगार पर फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमेरपुर ब्रांच में पानी नहीं, सूखने की कगार पर फसल
विज्ञापन
सुमेरपुर क्षेत्र की सूखी पड़ी नहर। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच में सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ने से साफ मना कर दिया है। इससे किसानों की गेहूं की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। बंडा के किसानों ने पानी न मिलने की दशा में गेहूं की सूखती फसल को काटकर मवेशियों को खिलाने का एलान किया है।
सुमेरपुर ब्रांच से ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी मिलता है। इस वर्ष के रबी सीजन में पहला पानी नवंबर माह में दिया गया। किसानों ने पलेवा कर गेहूं की फसलें बोई थी। इसके बाद जनवरी माह में दोबारा पानी छोड़ा गया था। इधर एक माह से ज्यादा समय गुजरने के बाद ब्रांच में पानी नहीं आया है। इससे किसान परेशान हैं। बंडा के किसान संजय सिंह, गजेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, कामता, रामआसरे आदि ने बताया जनवरी से पानी नहीं आया है। गेहूं की फसलें सूखने की कगार पर खड़ी हैं।
अगर समय रहते गेहूं की फसलों को पानी नहीं मिला तो सूख जाएंगी और किसानों को बड़ा नुकसान होगा। सुमेरपुर ब्रांच के अवर अभियंता राजेंद्र यादव ने बताया किसानों का पानी देना संभव नहीं है। क्योंकि बांध में ज्यादा पानी ही नहीं बचा है। बताया फरवरी माह में किसानों को पानी दिया गया था। बंडा के किसान संजय सिंह का कहना है कि अगर एक सप्ताह के अंदर पानी नहीं दिया गया तो वह सूखती फसल को काटकर मवेशियों को खिला देंगे।
विज्ञापन
नलकूप की मोटर नहीं बदली, सूख रहीं फसलें
हमीरपुर। सरकारी नलकूपों की हालत और खराब होती जा रही है। सुरौली बुजुर्ग के किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर नलकूप की मोटर व पंप दिलाए जाने की मांग की है। नलकूप का संचालन न होने से गेहूं की फसलें सूख रही हैं। सुरौली बुजुर्ग गांव निवासी उदयभान, उमाकांत, मनोज, फूलचंद्र, रामचंद्र, पप्पू, सुखदेव, मेवालाल आदि ने बताया नलकूप संख्या-359 की मोटर आए दिन खराब होती रहती है। मोटर में कमी से नलकूप नहीं चल पा रहा है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा पुरानी मोटर डाली जा रही है। जो चलते ही फुंक जाती हैं। समय रहते नई मोटर नहीं मिली तो फसल सूख जाएंगी। (संवाद)