फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,pradarshan,hamirpur news

ओवरफ्लो तालाब का पानी घरों में घुसा

Mon, 19 Jul 2021 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
civic,pradarshan,hamirpur news
हमीरपुर। नगर पालिका में शामिल मेरापुर के हालात बदतर हैं। जिससे यहां के लोग जलभराव समेत अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश से बस्ती के बीच तालाब ओवरफ्लो होने से दो दर्जन घरों में पानी घुस गया। जिससे लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने जलभराव में खड़े होकर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

मेरापुर वार्ड में अनुसूचित बस्ती के बीच स्थित तालाब में गंदा पानी जाने से भरा रहता है। रविवार देर रात शहर में 44 एमएम बारिश हुई। जिससे तालाब ओवरफ्लो हो जाने से गंदा पानी मोहल्ले के घरों में घुस गया। वहीं कच्चे घर गिरने के साथ ही संक्रामक बीमारी का खतरा सताने लगा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है नगर पालिका में कई बार जल निकासी की व्यवस्था की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

मुकेश, अंशू यादव, कल्लू यादव, अमर सिंह, अरुण वर्मा, दृगपाल, विनोद, भुल्लू सिंह आदि ने बताया 13 साल पूर्व तालाब की सफाई हुई थी। चार साल पूर्व मेरापुर को नगर पालिका में शामिल किया गया था। जिसके बाद उन लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब तालाब से जल निकासी की व्यवस्था हो जाएगी। मगर उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर चुका है। इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने कहा इस समस्या के निराकरण के प्रयास जल्द किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed