{"_id":"611d3a708ebc3e79b74f8cf3","slug":"civic-pradarshan-hamirpur-hamirpur-news-knp646724012","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिगम कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिगम कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जलनिगम के नियमित फील्ड कर्मचारियों ने नगर निकायों में समायोजन किए जाने के विरोध में जुलूस निकाल कर विरोध जताया। जलनिगम व जल संस्थान मजदूर यूनियन ने दस सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा है।
जलनिगम के नियमित फील्ड कर्मचारियों को नगर निकायों में समायोजित किया जा रहा है। जिसके विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर जल निगम कार्यालय से जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को दस सूत्री मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने की कार्रवाई निरस्त करने।
फील्ड कर्मचारियों की अवैधानिक रूप से रोकी गई पेंशन प्रदान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उच्च न्यायालय के आदेश पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के अनुपालन में पेंशन जारी किए जाने व एरियर एवं ग्रेच्युटी का एकमुश्त भुगतान करने, मृतक आश्रित नियुक्ति अविलंब कराने, पंप आपरेटर को वेतन आयोग की संस्तुति पर पुनरीक्षित वेतनमान देने, जल निगम का विभाजन रोके जाने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में अध्यक्ष संतोष कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।