फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,nirikshan,hamirpur,nodal adikari

नोडल अधिकारी ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
civic,nirikshan,hamirpur,nodal adikari
हमीरपुर। जिले के विकास कार्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए शासन से नामित नोडल अधिकारी/वित्त सचिव संजय कुमार ने कुरारा कस्बे की सीएचसी, नगर पंचायत व गोशाला का निरीक्षण किया। वहीं बदनपुर गांव में चौपाल में ग्रामीणों ने सरकारी नलकूप के एक साल से खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कुरारा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों के साथ पीकू वार्ड व आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट देखा। नगर पंचायत कार्यालय के वैक्सीनेशन कैंप में आए लोगों से बातचीत की और कर्मचारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। उन्होंने अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोशाला में करीब 350 अन्ना गोवंश मिले। उन्होंने कनौटा ग्राम पंचायत के बदनपुर मजरे के प्राथमिक स्कूल में बैठक कर ग्रामीणों से विकास कार्यों, आवास योजना, पेंशन योजना, खड़ंजा निर्माण व मनरेगा, कुपोषित बच्चों के परिवारों को पोषण सामग्री मिलने आदि के बारे में पूछताछ की। साथ ही बच्चों से पठन-पाठन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने एक मात्र सरकारी नलकूप के एक साल से खराब होने की शिकायत की। जिस पर एक सप्ताह में ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी घाट तक चकरोड निर्माण पर कहा राजस्व, पुलिस व विकास विभाग की टीम नियमानुसार कार्यवाही कर निर्माण कराएं। नवनिर्मित सचिवालय भवन का निरीक्षण किया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के नाम लिखाएं। कहा पंचायत स्तरीय कर्मचारी निर्धारित समय पर पंचायत सचिवालय में अनिवार्य रूप से बैठें। उनके साथ जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य, सीएमओ डॉ. एके रावत, एसीएमओ डॉ. पीके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed