फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,nirikshan,hamirpur news

पंचायत भवनों का किया निरीक्षण

Sun, 25 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic,nirikshan,hamirpur news
मौदहा क्षेत्र के टिकरी गांव में पंचायत भवन का निरीक्षण करते उपनिदेशक पंचायत दिनेश सिंह। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। विकासखंड क्षेत्र के इचौली, गुसियारी व टिकरी में निर्मित पंचायत भवनों का उपनिदेशक पंचायत ने निरीक्षण किया। टिकरी व गुसियारी के पंचायत भवनों की हालत देख नाराजगी जताते हुए उन्हें मानक के अनुसार बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांवों में बन रहे सुलभ शौचालय जल्द ही संचालित न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने रविवार को क्षेत्र के टिकरी, गुसियारी व इचौली गांव में बन रहे पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम टिकरी में पुराने जीर्णशीर्ण भवन की छत व दीवारों को न गिराकर पुरानी दीवारों के ऊपर ही दीवार खड़ी कर दी गई। यह देख उपनिदेशक ने नाराजगी जताई। कहा पंचायत भवन में पिलर बनाकर ही बनाने चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मानक के अनुरूप पंचायत भवन का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुसियारी के पंचायत भवन के परिसर पर इंटरलॉकिंग न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द इंटरलॉकिंग करवाने के निर्देश दिए। जबकि इचौली में पंचायत भवन संचालित देख संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा गांवों में बन रहे सुलभ शौचालय समय रहते संचालित हो जाने चाहिए, वरना जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामबरन सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति व महेश साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed