फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

Hamirpur News: शीतलहर जारी, ठंड से वृद्ध ने दम तोड़ा

Wed, 11 Jan 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic
मृतक किसान ठकुरा अनुरागी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शीतलहर का सितम जारी है। ठंड से वृद्ध किसान की मौत हो गई। बुधवार को पुरवा हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार को कोहरे की चादर के साथ दिन की शुरूआत हुई। ओस की बूंदों से सड़के गीली नजर आईं। दोपहर में सूर्यदेव निकले तो कुछ समय के लिए लोगों ने राहत महसूस की लेकिन पुरवा हवाओं ने सिरहन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति आछ किमी प्रति घंटे रही।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार अमिलिया थोक निवासी ठकुरा अनुरागी (75) खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार को वह देर शाम खेतों से वापस घर लौटा था। सर्दी अधिक होने की बात कहकर चारपाई पर लेट गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महोबा में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ठंड से परेशान लोगों ने घरों से बाहर निकल धूप से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed