{"_id":"63b07db1b654f17d37270938","slug":"civic-hamirpur-news-knp7363889100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: नई उम्मीदों के साथ नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: नई उम्मीदों के साथ नए साल का आगाज
विज्ञापन
हाईवे में शहर के प्रवेशद्वार पर स्थित जगमगाता रानी लक्ष्मीबाई पार्क। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं में हमीरपुर को शामिल कर विकास कार्य शुरू कराए हैं। काफी योजनाओं ने गति भी पकड़ी है। नए साल में बायोगैस प्लांट, मौदहा बांध का सुंदरीकरण समेत कई योजनाएं साकार होंगी। नगरवासियों को नए साल में इन योजनाओं के पूरा होने की उम्मीद है।
जनपद की 330 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे। प्लांट से बनी बिजली से गांव जगमग होंगे। ग्रामीण महिलाएं गोबर गैस से खाना भी पका सकेंगी। इनके लगने से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। साथ ही कचरे से निजात व खाद का इंतजाम भी होगा।
20 साल से चली आ रही यमुना पुल की मांग सहित फोरलेन हाईवे बनाए जाने की शासन से हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। नए साल में भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू होने वाला है। कानपुर से कबरई 112 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन हाईवे पर जनपद के पत्योरा गांव में यमुना नदी 1.78 किलोमीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक जिला एक खेल के तहत जनपद को एथलेटिक्स के लिए चुना गया है। जिससे अब एथलेटिक्स खेलों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में जिले की पहचान एथलेटिक्स से होगी। जिसके लिए कोच की भी नियुक्ति कर दी गई है।
सड़क दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए चिह्नित किए गए शहर के ब्लैक स्पॉट रोहाइन नाला पर तीन करोड़ की लागत से रिंग रोड चौराहा का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए अनुमति दे दी है। कार्यदायी संस्था नए साल से इस चौराहे की शुरुआत करने जा रही है। इसके बन जाने से हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी।
जनपद की पत्योरा, बिलौटा नहरों के कायाकल्प के निए लघु डाल नहर विभाग ने शासन से 14 करोड़ रुपये की मांग की है। आने वाले सत्र में इसके स्वीकृति मिलने की आशा है। इससे सैकड़ों किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
जनपद के मौदहा बांध को पर्यटन के लिए विकसित किया जाना है। विभाग ने 15 करोड़ का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा है। जिसमें पार्क का सुंदरीकरण, फव्वारे, लाईटिंग, वाच टावर कार्य कराए जाएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नए साल में इसकी स्वीकृति की उम्मीद है।