{"_id":"62e029dad94e8649465810d6","slug":"civic-hamirpur-news-knp7096435129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः बुंदेलखंड एक्सप्रेससवे के अंडर पास में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः बुंदेलखंड एक्सप्रेससवे के अंडर पास में दरारें
विज्ञापन
ओरा डेरा अंडर पास के स्लैब में आई दरारें।
- फोटो : HAMIRPUR
गहरौली (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के ओरा डेरा अंडर पास के स्लैब में दरारें आ गईं हैं। जगह-जगह कटान हो गई है। कई स्थानों पर बरसात का पानी भर गया है।
चित्रकूट धाम से बांदा, हमीरपुर, जालौन, सहित सात जनपदों से गुजरा 296 किमी लंबा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को किया था। 20 जुलाई से शुरू हुई मानसूनी बारिश ने कार्यदायी संस्था यूपीडा के काम की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह एक्सप्रेसवे पर हुए कटान व जलभराव से काम पर सवाल उठ रहे हैं। गहरौली निवासी दीपू सिंह ने बताया कि 104 से 106 किमी के बीच कई जगह सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराया गया है। इससे पहली ही बारिश में कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। डिवाइडर के बीच में लगाए गए सभी पौधे सूख गए हैं।
ओरा डेरा अंडर पास में कई जगह दरारें पड़ गई हैं। पुन्निया गांव निवासी जगभान सिंह ने बताया कि 107/755 में बने पुल के स्लैब में पानी भर गया है। बैरीकेडिंग न होने के कारण मवेशी सड़क पर आ जाते हैं। पुन्निया से बसौठ गांव के बीच कई स्थानों पर साइड में कटान हो गई है। गौरा गांव निवासी जगजीवन ने बताया कि उद्घाटन की जल्दबाजी में काम ठीक से नहीं हो सका है।