{"_id":"6295057de1e7ae0663194539","slug":"civic-hamirpur-news-knp6997398184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और पानी ने उड़ाई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और पानी ने उड़ाई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। रविवार को दोपहर में आंधी के साथ बारिश के बाद 132 केवी पावर हाउस से मुख्यालय को गई लाइन की सीटी फुंक गई। इस कारण नौ घंटे बिजली गुल रही। सुमेरपुर द्वितीय, बिदोखर व पौथिया में 10 घंटे बिजली नहीं रही। इस कारण पानी का संकट भी रहा।
रविवार को आंधी व पानी का असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ा। लाइन की सीटी फुंकने से बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे ठप हो गई। 32 केवी पावर हाउस से गई 33 केवी लाइन में फाल्ट से सुमेरपुर द्वितीय, बिदोखर, पौथिया पावर सब स्टेशनों के साथ फैक्टरी एरिया की बिजली गुल हो गई। शाम को आंधी व पानी थमने के बाद सक्रिय हुई विद्युत विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक किए। मुख्यालय में नौ घंटे, फैक्टरी एरिया, पौथिया, सुमेरपुर द्वितीय व विदोखर में 10 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। आपूर्ति शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि पेड़ों के टूटने के कारण 33 केवी की लाइनों में फाल्ट आया था। कई जगहों पर इंसुलेटर ध्वस्त हो गए थे। इससे आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई थी। देर रात तक सघन अभियान चलाकर लाइनों की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई थी।