फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बिना टेंडर वसूली पर कमिश्नर ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर। खनन बैरियर में अवैध वसूली को लेकर जनपद महोबा के बैंदो से जिला पंचायत सदस्य मृत्युंजय प्रताप उर्फ सनी ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण से शिकायत की है। शिकायती पत्र अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, प्रमुख सचिव खनन विभाग, मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा को भी दिया है। मंडलायुक्त ने डीएम व एसपी से मामले की रिपोर्ट 25 मई तक तलब की है।
विज्ञापन

मृत्युंजय ने बताया कि हमीरपुर में खनन परिवहन शुल्क वसूली के टेंडर वित्तीय वर्ष 2021-22 की अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बाद भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के ठेकेदार अवैध रूप से वाहनों से वसूली करते हैं। वर्ष 2022-23 का टेंडर अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। बेरी , पतारा, कम्डौरा स्थानों पर ठेकेदार व उनके लोग अवैध रूप से वसूली करते हैं। जिस पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह शिकायत के आधार मामले की जांच कर एवं प्रभावी कार्रवाई कर 25 मई तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बांदा, चित्रकूट, महोबा के डीएम व एसपी इस तरह के मामलों का संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में देख लें कि कहीं अगर कोई गुंडागर्दी या अवैध वसूली कर रहा है तो तत्काल उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed