फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

सुहाना मौसमः पानी बरसा, ओले गिरे

Sat, 21 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
civic
सरीला में हो रही झमाझम के बीच होती ओलावृष्टि। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला। शनिवार दोपहर तक गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। शाम को मौसम सुहाना हो गया। पानी बरसा और ओले गिरे। ठंडी हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन

शाम को चली हल्की हवाओं ने राहत दी। घरों ने निकलकर लोग हवा का लुत्फ उठाते देखे गए। हालांकि दो दिन से रात में हवा चलने से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली थी। शनिवार को अचानक दोपहर के बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। 10 मिनट हुई बरसात व ओलावृष्टि से गर्मी से काफी राहत मिली। स्कूलों की छुट्टी की वजह से बच्चों ने बारिश का लुत्फ उठाया। भरुआसुमेरपुर संवाद के मुताबिक शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक पलटी मारी। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से गर्मी में कुछ राहत मिली है। शनिवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ। घने बादलों के साथ पूरे क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शाम तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही।

गहरौली में तेज बारिश और जोरदार आंधी से 60 गांवों के बिलजी गुल हो गई। शनिवार शाम चार बजे 20 मिनट तक जमकर तेज पानी बरसा। आंधी आने के कारण जगह-जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए। इंसुलेटर खराब होने के कारण मुस्करा और इमिलिया की लाइन में फाल्ट हो गया। इमिलिया के 24 व मुस्करा पावर हाउस के 26 गांव की बिजली ठप हो गई। इमिलिया में लोकल लाइन में नीम और बबूल के पेड़ टूट कर गिर गए हैं। उमरी, इमिलिया, मसगांव, न्यूरिया, केमोखर, हुसैना, गहरौली, चिल्ली सहित क्षेत्र के 10 गांव प्रभावित हैं। रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed