{"_id":"62644182424657629c7baea6","slug":"civic-hamirpur-news-knp692907130","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं निपटाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने व्यापार व उद्योग बंधु की बैठक में समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम ने कहा कि व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याएं प्राथमिकता से निस्तारित की जाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राठ बाजार में छुट्टा घूम रहे मवेशियों को गोशाला में रखने के निर्देश दिए। पेयजल समस्या के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने कहा अभियान चलाकर बांट-माप कांटों की गुणवत्ता परखी जाए। मिलावटी सामग्री की जांच हो। बाजारों में कहीं पर भी अतिक्रमण न रहे।
कूड़ा-गंदगी बाजार खुलने के पहले ही साफ कर दिया जाए। राठ नगर पालिका द्वारा व्यावसायिक कर में अत्यधिक वृद्धि करने की शिकायत पर कैंप लगाकर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि अधिक से अधिक व्यापारियों का जीएसटी में पंजीयन बढ़ाया जाए। इंडस्ट्रियल एरिया में रोड लाइट व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। प्रभारी सीडीओ विकास, सीओ सदर विवेक यादव, अभिहित अधिकारी राम अवतार सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर जयसेन, एलडीएम जेके ढींगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत सुमित कुमार व्यास, व्यापार मंडल राठ के जिला अध्यक्ष केजी अग्रवाल मौजूद रहे।