{"_id":"62643ecb5d1fa274b0131a39","slug":"civic-hamirpur-news-knp6929011200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी हैंडपंप में डाला सबमर्सिबल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी हैंडपंप में डाला सबमर्सिबल पंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर कोतवाली परिसर में समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर तीन शिकायतें आईं। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने की शिकायत पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय मीण मौजूद रहे। मौदहा संवाद के अनुसार फत्तेपुर निवासी कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंप में निजी सबमर्सिबल डालकर कब्जा करने की शिकायत की। एसडीएम सुरेंद्र सिंह व क्षेत्राधिकारी रविप्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को भेज हैंडपंप से कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि नगर में 571 हैंडपंप हैं। इनमें 71 स्थायी खराब हैं। सुमेरपुर संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार प्रमित सचान ने शिकायतें सुनीं। इनमें दो राजस्व व दो पुलिस से संबंधित थी। इनमें दो का निस्तारण करा दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाना दिवस का निरीक्षण किया। मुस्करा संवाद के अनुसार एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि भूमि संबंधी मामले का निस्तारण हुआ।