{"_id":"5f96fd248ebc3e9bb15ef7d0","slug":"civic-hamirpur-news-knp5906608112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण का समापन, मौदहा सीओ समेत 121 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान के प्रथम चरण का समापन, मौदहा सीओ समेत 121 लोगों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महिला डिग्री कालेज में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के पहले चरण का समापन हुआ। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 121 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी एनके सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा व संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। महिला हिंसा से बचाने के लिए सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं में मौदहा सीओ सौम्या पांडेय, जरिया थानाध्यक्ष रीता सिंह, दरोगा संगीता यादव, महिला आरक्षी पुष्पलता, हिमानी दुबे, वंदना सेंगर, खुशबू, पूनम यादव, सोनी, आकांक्षा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही उद्यान, जिला विज्ञान क्लब, प्रोबेशन कार्यालय, खादी ग्रामोद्योग, युवा कल्याण, प्रवर्तन विभाग, बेसिक शिक्षा, खेलकूद, कृषि, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत राज विभाग, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट व गाइड समेत अन्य विभागोें की कुल 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एएसपी एसके सिंह, सीडीओ केके वैश्य, जिला विकास अधिकारी विकास मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।
अभियान के दूसरे चरण पर हुई चर्चा
हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान का दूसरा चरण 14 नवंबर से चलेगा। इसको लेकर कार्ययोजना तैयार किए जाने के संबंध में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी बैठक ली। डीएम ने कहा विभिन्न विभागों की ओर से मिशन शक्ति में किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। इसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराया जाए। अगले चरण मेें 14 से 20 नवंबर तक कार्यक्रम होंगे। 30 अक्तूबर तक कार्ययोजना उपलब्ध कराएं। अभियान का सभी विभाग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कराएं। डीएम ने पराली जलाने की घटनाओं को लेकर कहा किसानों को दोबारा नोटिस दी जाए कि किसी भी दशा में पराली न जलाएं। बैठक में सीडीओ केके वैश्य, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डा. आरके सचान, पीडी चित्रसेन सिंह, डीडीओ विकास व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)