फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बारदाना के अभाव में अनाज खरीद प्रभावित, किसान में नाराजगी, बोले व्यवस्थाएं ठीक कराई जाएं

Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
मौदहा। किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार गेहूं सहित दलहन व तिलहन खरीद केंद्रों का संचालन करा रही है। लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते ज्यादातर किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों में सरकार की खरीद नीति के प्रति आक्रोश है। जहां एक ओर खरीद केंद्रों में बारदाने का अभाव है, वहीं अनाज बेचने वाले किसानों का भुगतान लंबित है। सबसे खराब स्थिति दलहन खरीद केंद्र की है। इसको देरी से शुरू कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार तक लाही की खरीद के लिए इस केंद्र में बारदाना ही नहीं था, जबकि खरीद शुरू होने से पहले ही सारी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद केंद्र संचालित किए जाते हैं। किसानों का आरोप है जानबूझकर गल्ला व्यापारियों के साथ समस्या पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भमौरा गांव निवासी किसान कमरुद्दीन ने बताया वह लाही बेचना चाहता है और 10 दिन से मौदहा मंडी स्थित दलहन खरीद केंद्र के चक्कर लगा रहा है। उसने जिला खरीद प्रभारी व अपर जिला अधिकारी, पीसीयू प्रभारी से संपर्क किया।

मगर उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला। मंडी समिति स्थित दलहन खरीद केंद्र के निरीक्षण के बाद नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने बताया अब तक यहां सिर्फ चने की खरीदी की गई है जो 2696 क्विंटल है। खरीद में मनमानी की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed