फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,gyapan

यमुना किनारे हाईवे तक तटबंध की मांग

Tue, 17 Aug 2021 06:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,gyapan
हमीरपुर। नगर के गौरादेवी, नई बस्ती गड़इया मोहल्ला निवासी बाढ़ पीड़ितों ने यमुना नदी में हाईवे से शिवबालक निषाद के मकान तक तटबंध बनाए जाने की मांग कर डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मोहल्ला निवासी सभासद सरस्वती सिंह, गनी अख्तर, कुशल द्विवेदी आदि लोगों ने ज्ञापन में बताया यमुना व बेतवा नदी में बाढ़ से उनके मोहल्ले के करीब एक सैकड़ा मकानों में पानी घुस गया था।
विज्ञापन

जिससे कई मकानों में दरारें आ गईं और कई क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया कई बार बाढ़ से होने वाली दुर्दशा के बारे में अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई पहल नहीं की गई। बताया बाढ़ के समय मोहल्ले के लोगों को कोई सुविधाएं भी नहीं दी गईं और न राहत सामग्री मिली। अभी तक क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे भी नहीं किया गया। लोगों ने जिलाधिकारी से मोहल्ले में क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराने के साथ शिवबालक निषाद के मकान से यमुना किनारे हाईवे तक तटबंध बनाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed