फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,complaint,hamirpur news

ई-डिस्ट्रिक मैनेजर पर मनमानी का आरोप

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
civic,complaint,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। ई-डिस्ट्रिक मैनजर ने मनमाने ढंग से टेढ़ा ग्राम सचिवालय में सुमेरपुर कस्बे के सीएससी संचालक को संबद्ध कर दिया है। गांव के सीएससी सेंटर संचालक ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर उसे हटाने की मांग की है। टेढ़ा गांव निवासी कुलदीप सिंह ने एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव को भेजे पत्र में बताया वह ग्राम पंचायत में वर्ष 2009 से सीएससी/जन सेवा केंद्र संचालित कर रहे हैं। ग्रामीणों को शासन से संचालित योजनाओं के साथ आय, जाति, निवास, पेंशन, बिजली बिल भुगतान, आयुष्मान कार्ड, किसान रजिस्ट्रेशन, कोविड रजिस्ट्रेशन आदि सेवाएं अनवरत रूप से देते आ रहे हैं। इसके साथ भारत नेट के तहत ग्राम पंचायत में फ्री वाईफाई का भी कार्य किया है।
विज्ञापन

बताया मौजूदा सरकार अब ग्राम पंचायतों के सचिवालय में सीएससी सेंटर संचालित करने के आदेश दिए हैं। जिसमें नियमानुसार उसी गांव में संचालित सीएससी सेंटर संचालक को संबद्ध किया जाना है। आरोप लगाया सीएससी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित कुमार ने गांव निवासी एक युवक को संबद्ध कर दिया है। जबकि इसकी सीएससी की आईडी कस्बा सुमेरपुर के वार्ड 14 के लिए संचालित है। जो नियमानुसार गलत है। पीड़ित ने ग्राम पंचायत सचिवालय में संबद्ध किए जाने की गुहार लगाई है। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर अमित कुमार ने बताया जिसे संबद्ध किया गया है। वह टेढ़ा गांव का निवासी है और कार्यक्षमता अधिक है। पहले सुमेरपुर से आईडी थी। लेकिन मौजूदा समय में गांव से संचालित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed