फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,award,hamirpur

सराहनीय कार्य पर 82 महिलाएं सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic,award,hamirpur
हमीरपुर। जिले में शनिवार को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर मिशन शक्ति फेज-3 का भव्य शुभारंभ राजकीय महिला डिग्री कालेज में हुआ। विधायकों ने सराहनीय कार्य करने वाली 82 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-3 के राज्य स्तरीय शुभारंभ का राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, वित्त मंत्री भारत सरकार निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री ने किया। राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा नारी अपनी शक्ति को पहचानें। कहा बलिनी मिल्क की प्रोड्यूसर डायरेक्टर उमाकांती से महिलाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। सदर विधायक युवराज सिंह ने कहा आज महिलाएं पुरुषों के साथ सभी क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। एएसपी अनूप कुमार ने विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबर व विधिक जानकारी दी। उमाकांती पाल ने अपनी सफलता के विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

छात्राओं ने गीत, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वरोजगार, महिला व बाल विकास, बहादुरी, पंचायत, महिला सुरक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में अच्छा व सराहनीय कार्य करने वाली, अन्य पेशे में सफल 82 महिलाओं/बालिकाओं को विधायक, जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र, राखी व फेसमास्क भेंटकर सम्मानित किया। सीडीओ केके वैश्य व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तिकरण का लिया संकल्प
मौदहा। नारी सशक्तीकरण पर विकासखंड कार्यालय समेत 63 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम में कोतवाल ऋषिदेव की मौजूदगी में महिला थानेदार कल्पना सिंह व महिला पुलिस कर्मी प्रतिभा सिंह, स्वीटी यादव, आरती यादव, दीप्ति, अनुप्रिया, साक्षी दुबे आदि को प्रभारी के रूप में तैनात की गईं। भाजपा के वरिष्ठ महिला नेता साधना सिंह, मीना सिंह, संगीता तथा महिला समाजसेवी नजमा बेगम, शाबरा, छोटी, रानी रिजवाना ने अपने विचार रखे। वही नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे व महिला सभासदों समेत महिला सफाई कर्मियों की गोष्ठी कर महिलाओं ने सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

लाइव प्रसारण देखा
भरुआसुमेरपुर। ब्लाक समेत ग्राम पंचायतों में लाइव प्रसारण के बाद मीना मंच के माध्यम से जागरुकता संदेश दिया गया। महिलाओं को मास्क व राखी देकर सम्मानित किया गया। देवगांव में प्रधान ने शिक्षिकाओं, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पौथिया में प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान, थानाध्यक्ष ललपुरा, पूर्व बीडीसी दया तिवारी आदि ने महिलाओं को जानकारी दी। चंदपुरवा बुजुर्ग में थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मौजूद रहकर मिशन शक्ति के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed