फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,agricultural,hamirpur

किसानों के दबाव में कराई जलनिकासी व्यवस्था

Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
civic,agricultural,hamirpur
गोहांड के इटैनियाबाजा गांव के खेतों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : HAMIRPUR
गोहांड (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था किसानों के दबाव में आकर जलनिकासी का प्रबंध कराया है। बतादें मंगलवार देर शाम इटैलियाबाजा गांव में सैकड़ों बीघे जलमग्न फसलों को लेकर जलनिकासी का रास्ता बनाकर पानी निकालने का प्रयास शुरू हो गया था। वहीं जल निकासी में विलंब होने के कारण फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं। मौके पर पहुंचे लेखपाल राजाकरन ने नष्ट फसलों की सारी जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पर डालते हुए अपनी आख्या अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण की प्रक्रिया में कार्यदाई संस्था ने खेतों से निकलने वाले पानी को अवरुद्ध कर दिया था। जलनिकासी बंद होने व लगातार हुई वर्षा से खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने जल निकासी की गुहार अधिकारियों से लगाई। लेकिन समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित किसानों ने एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रुकवा दिया। किसानों के आक्रोश के बीच बनाया गया दबाव काम आया। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने मंगलवार की देर शाम पोकलैंड मशीन से रास्ता बनाकर खेतों में भरे पानी को निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन

संस्था के कर्मचारी सत्येंद्र शर्मा ने बताया वह खेतों में भरे पानी को निकलवाने के पूरे प्रयास में है। वहीं किसान जितेंद्र, देवीदयाल, मूलचंद्र, प्रेमनारायन, राजाराम यादव, रघुवीर, गोविंद, रामसनेही आदि ने बताया जल निकासी के लिए खोदी गई नाली कुछ समय बाद मिट्टी धंसने से बंद हो गई। जिससे फिर से जल निकासी अवरुद्ध हो गई। खेतों में भरा चौथाई पानी ही निकल सका है। पांच दिनों से पानी में डूबी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

240 बीघे फसल नष्ट
मौके पर जांच करने पहुंचे लेखपाल राजाकरन ने बताया जलभराव से करीब 240 बीघे में खड़ी फसलें डूबी हैं। कहा इनमें करीब 30 किसान सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। इनकी 90 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी हैं। बताया तिल फसल सबसे ज्यादा थी। लेखपाल ने कहा जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है वह बिना देरी लगाए संबंधित कंपनी को सूचित कर दें। कहा कार्यदायी संस्था के जल निकासी बंद होने से नुकसान हुआ है। रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed