फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,aaganwadi,hamirpur news

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषण टेकर एप का दिया प्रशिक्षण

Mon, 12 Apr 2021 04:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
civic,aaganwadi,hamirpur news
मौदहा में आयोजित प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जानकारी देते शरीफ उद्दीन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने केंद्रों पर होने वाले कार्योें से संबंधित डाटा एप्लीकेशन के माध्यम से विभाग को उपलब्ध करानी होगी। सोमवार को बस स्टाप स्थित कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का असर अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी देखने को मिलेगा। अभी कुछ समय पहले टैबलेट वितरण कर एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया था। उसी सिलसिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण टेकर एप का प्रशिक्षण दिया। एप के माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं और पोषित व कुपोषित बच्चों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बनने वाले भोजन, केंद्र में आने वाले बच्चों की संख्या और पुष्टाहार समेत तमाम जानकारी उन्हें एप्लीकेशन पर लोड करना होगा। जिससे संबंधित विभाग को सीधे डाटा उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल्ली देवी ने बताया पोषण टेकर एप्लीकेशन के माध्यम से सभी केंद्र की पूरी दिनचर्या व जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करनी होगी। जिससे तत्काल प्रभाव से सूचना विभाग को उपलब्ध हो जाएगी। प्रशिक्षण में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed