फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Christmas: Markets are bustling with activity, and churches are being decorated.

क्रिसमस: बाजारों में बढ़ी रौनक, सजने लगे चर्च

Tue, 23 Dec 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 23 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Christmas: Markets are bustling with activity, and churches are being decorated.
फोटो 23 एचएएमपी 16- राठ कस्बा स्थिति चर्च। संवाद
हमीरपुर। क्रिसमस पर्व में अब एक ही दिन शेष है। वहीं, अब पर्व की तैयारियां भी लोगों ने तेज कर दी हैं। शहर के बाजार सज गए हैं। दुकानों पर क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइटें, सेंटा क्लाज की ड्रेस, टोपी, बेल्स और सजावटी सामान सज गया है। बेकरी और केक की दुकानों पर भी क्रिसमस केक की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के किंग रोड, सुभाष बाजार के पास दुकानें सज गई हैं। सेंटा क्लाज के कपड़ों, कैप, क्रिसमस ट्री की बिक्री शुरू हो गई है। इससे बाजार की रौनक बढ़ गई है। 25 दिसंबर को क्रिसमस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। वहीं, स्कूलों में भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बच्चे सेंटा क्लाज की भेष में नजर आए। केक काटकर यह पर्व मनाया जाएगा। चर्च को रंगीन झालरों और गुब्बारों से सजाया जा रहा है। बाजार में क्रिसमस के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए सेंटा क्लाज के ड्रेस उपलब्ध हैं। क्रिसमस-ट्री और सजावटी लाइटों की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

क्रिसमस की रौनक होटल और रेस्टोरेंट में भी नजर आने लगी है। होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में क्रिसमस पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। कई स्थानों पर स्पेशल क्रिसमस डिनर, केक कटिंग और म्यूजिक नाइट की तैयारी की जा रही हैं। ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु की याद में चर्च को बेहतर ढंग से सजा रहे हैं। राठ कस्बा स्थिति असेंबली ऑफ गॉड चर्च का रंग रोगन किया गया है। क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्मदिन का उत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed