फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chitrakoot beat Lucknow by nine wickets

Hamirpur News: चित्रकूट ने लखनऊ को नौ विकेट से हराया

Wed, 11 Feb 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot beat Lucknow by nine wickets
फोटो10एचएएमपी 35- मैदान में मैच खेलते ​खिलाड़ी।  संवाद
सरीला (हमीरपुर)। स्वर्गीय महाराजा नरेंद्र सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित अंतरराज्यीय सोनालिका चैलेंज कप में लखनऊ को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चित्रकूट के गेंदबाज पुष्पराज ने घातक गेंदबाजी करके अपनी टीम को जीत दिलाई। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


क्रिकेट टूर्नामेंट में पूल-बी का पहला मुकाबला मंगलवार को खेला गया। लखनऊ टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान का यह फैसला उस समय गलत साबित हुआ जब शुरुआत खराब हुई। ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई। एक के बाद एक लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। लखनऊ की टीम 17 ओवर में 52 रन पर सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सका। चित्रकूट के कप्तान पुष्पराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के कोटे में 2 मेडन डालते हुए मात्र 10 रन खर्च किए और तीन विकेट झटके। अभिजीत ने 4 ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए, सक्षम ने तीन ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं सोहेल खान ने तीन ओवर में मात्र दो रन देकर लखनऊ के बल्लेबाजों पर पूरी तरह अंकुश लगाए रखा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रकूट की टीम ने 53 रन का लक्ष्य महज 4.2 ओवर में हासिल कर लिया। हालांकि पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद वंश दीक्षित ने 12 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर मुकाबले को एक तरफा कर दिया। भास्कर ने 11 रन बनाकर जीत को आसान बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के लिए चित्रकूट के कप्तान पुष्पराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार कपिल राजपूत ने प्रदान किया।
मैच की कमेंट्री धीरेंद्र राजपूत (बरदा) और रामकुमार त्रिपाठी ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्यार मोहम्मद ने निभाई, जबकि अंपायरिंग जीतू यादव और विजय यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed