फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chirag, Aarushi won in badminton and Shalini won in essay.

Hamirpur News: बैडमिंटनमें चिराग,आरुषि व निबंध में शालिनी ने बाजी मारी

Fri, 13 Feb 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chirag, Aarushi won in badminton and Shalini won in essay.
सरीला (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सरीला के प्रांगण में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, दौड़ व निबंध जैसी विधाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




खो-खो में मधु, नीलम, रश्मि, दिव्या, उमा देवी, उजाला, अंजली, खुशबू व रक्षा वाली टीम विजेता रही। निबंध प्रतियोगिता में शालिनी ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा शिक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन जूनियर वर्ग में चिराग व आरुषि विजयी हुए, जबकि सीनियर वर्ग में अंजली व आकाश कुमार ने बाजी मारी। कबड्डी जूनियर वर्ग में कामिनी, नीलम, गौरी, दिव्या, नेहा, महक व रक्षा की टीम ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में निशांत, सत्यम, कृष्ण कुमार, कौशल, लव, शैलेंद्र व अभिषेक की टीम सफल रही।
विज्ञापन




समापन समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन पवन अनुरागी, तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर हरनाथ सिंह, अरविंद राजपूत, पूर्व प्रवक्ता राधेलाल व राजेंद्र गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अभय गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed