{"_id":"675f1712341d34817f0e76b4","slug":"children-suffering-from-pneumonia-five-admitted-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-118648-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निमोनिया की चपेट में बच्चे, पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निमोनिया की चपेट में बच्चे, पांच भर्ती
Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कभी गर्मी और कभी सर्दी से बच्चे व वृद्ध बीमार हो रहे हैं। रविवार को इमरजेंसी में निमोनिया पीड़ित तीन बच्चों को भर्ती किया गया। जबकि दो बच्चों का पहले से इलाज चल रहा है। चिकित्सक ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
रविवार को इमरजेंसी में 37 मरीज आए, इनमें 10 मरीज पेट दर्द, उल्टी व सांस रोग से संबंधित रहे। जबकि 10 मरीजों को भर्ती किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन बताते हैं कि पांच वर्ष तक के बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। जैसे-जैसे प्रदूषण का ग्राफ बढ़ता है। वैसे बच्चों के फेफड़ों में संक्रमण के मामले भी बढ़ते हैं।
फेफड़ों में संक्रमण, पसलियां चलना, सांस की नली का सिकुड़ना, अस्थमा व निमोनिया के करीब 30 फीसदी मामले आ रहे हैं। इमरजेंसी में निमोनिया पीड़ित तीन बच्चों को भर्ती किया गया है। जबकि दो का इलाज चल रहा है। बताया कि निमोनिया में लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में बच्चों व वृद्धजनों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।