{"_id":"654a6141259c8b8874009584","slug":"charkhari-supa-srinagar-road-will-be-widened-for-rs-2778-crores-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-467634-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 27.78 करोड़ से होगा चरखारी-सूपा-श्रीनगर सड़क का चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 27.78 करोड़ से होगा चरखारी-सूपा-श्रीनगर सड़क का चौड़ीकरण
Tue, 07 Nov 2023 09:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड के कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध झीलों के शहर चरखारी से सूपा होते हुए श्रीनगर को जाने वाली सड़क के दिन बहुरने का समय आ गया है। 24 किलोमीटर (किमी.) लंबी इस सड़क का 27.78 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण कराया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो नव वर्ष की शुरुआती दौर में काम शुरू हो जाएगा।
यूपी-एमपी के बाशिंदे चरखारी-श्रीनगर मार्ग पर सर्वाधिक यात्रा करते हैं। ऐसे में दोनों प्रांतों के लोगों को भी आवाजाही में आसानी होगी। मप्र के छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ जिले के लोग कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर कस्बे से आगे का सफर इसी सड़क से करते हैं। जिससे वह सूपा व चरखारी पहुंचते हैं। ऐसे में इस मार्ग के आसपास आबाद गांव रिवई, पवा, मुरानी, ननौरा, नरेड़ी, सालट आदि के बाशिंदों को भी सड़क का लाभ मिलेगा।
उन्हें भी बेहतर यातायात करने में आसानी होगी। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसे लोक निर्माण विभाग ने गंभीरता से लिया। फिलहाल सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है। सड़क का चौड़ीकरण होने से मार्ग की चौड़ाई सात मीटर हो जाएगी। ऐसे में छोटे-बड़े वाहनों को आवाजाही में आसानी होगी। विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन स्तर से प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। काम शुरू कराए जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जमाल अहमद ने बताया कि चरखारी-सूपा-श्रीनगर सड़क जिले की महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।