फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CGST eyes on 18 big businessmen

टैक्स चोरी के मामले में कस्बे के डेढ़ दर्जन कारोबारी सीजीएसटी की रडार पर

Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
CGST eyes on 18 big businessmen
भरुआसुमेरपुर। गुटखा व्यापारी के यहां छापा डालने के बाद सीजीएसटी की नजर में कस्बे के 18 बड़े व्यापारी हैं। इनका कारोबार करोड़ों हैं लेकिन जीएसटी रिटर्न नगण्य हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर से केंद्रीय एवं सेवाकर विभाग की टीम ने पुरानी गल्ला मंडी निवासी दयाल गुटखा के कारोबारी जगत गुप्ता के आवास एवं फैक्टरी में छापा मारकर छह करोड़ 31 लाख से अधिक की नगदी बरामद की थी। जिससे प्रतिमाह लाखों के कारोबार का खुलासा हुआ था। इनका वर्ष में करोड़ों का कारोबार होने के बाद जीएसटी रिटर्न नगण्य था। सीजीएसटी टीम गुटखा व्यवसायी के खिलाफ कर चोरी का मामला बनाने में जुट गई है। सूत्रों का दावा है कि कस्बे के 18 बड़े कारोबारी टैक्स चोरी करने में मशगूल हैं। इनका कारोबार करोड़ों में है, लेकिन यह टैक्स हजारों में ही अदा कर रहे हैं। सीजीएसटी ने इन सभी कारोबारियों को अपने रडार में लिए हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि इन व्यापारियों में गुटखा कारोबारियों के साथ ज्वैलर्स आदि कारोबारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed