फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CBI caught bank manager red handed taking bribe of Rs. 6000

Hamirpur News: सीबीआई ने बैंक मैनेजर को छह हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Fri, 15 Mar 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
CBI caught bank manager red handed taking bribe of Rs. 6000
अजनर (महोबा)। किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करने की शिकायत पर पहुंची लखनऊ की सीबीआई टीम ने छापा मारकर बैंक मैनेजर को छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

बैंक में सीबीआई के अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। सीबीआई टीम ने बैंक में सात घंटे गहनता से जांच की। साथ ही बैंक मैनेजर के घर की भी तलाशी ली। शुक्रवार रात करीब नौ बजे टीम बैंक मैनेजर को अपने साथ लखनऊ ले गई।
विज्ञापन

थाना अजनर के बिजौरी गांव निवासी किसान मनोज राजपूत ने कस्बे की आर्यावर्त बैंक में छह माह पहले किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि पहली बार बैंक मैनेजर ने आवेदन निरस्त कर दिया था, जिसके बाद किसान ने दोबारा आवेदन किया था। किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक वैभव खरे ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में छह हजार रुपये में बात तय हो गई। किसान ने मामले की शिकायत सीबीआई कार्यालय लखनऊ में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे किसान बैंक पहुंचा, तभी सीबीआई टीम ने बैंक मैनेजर को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जिससे बैंक में मौजूद कर्मचारियों व उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। अधिकारियों ने बैंक का चैनल बंदकर सात घंटे तक जांच और पूछताछ की। इसके बाद टीम के कुछ सदस्य बैंक मैनेजर के मध्यप्रदेश के नौगांव स्थित किराए के मकान पहुंचे, जहां जांच के बाद बैंक मैनेजर की पत्नी को अपने साथ अजनर बैंक ले आए। रात करीब नौ बजे पत्नी को पूछताछ के बाद घर भेज दिया गया, जबकि बैंक मैनेजर को टीम अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed