{"_id":"61f6d24357edfb43d343f6db","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-purse-of-two-women-hamirpur-news-knp6779871171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ते समय दो महिलाओं की पर्स से नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ते समय दो महिलाओं की पर्स से नकदी व गहने चोरी
विज्ञापन
हमीरपुर। रविवार की दोपहर रोडवेज बस में चढ़ते समय दो महिलाओं के पर्स से जेवरात व नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने यात्रियों के सामान की तलाशी ली। लेकिन सामान नहीं मिला।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे शहर के सुनराही गली निवासी वंदना शर्मा इलाज कराने के लिए कानपुर जा रही थी। रोडवेज बस में चढ़ते समय उनके पर्स से सात हजार रुपये टप्पेबाज ने पार कर दिए। इस घटना के कुछ ही समय बाद कुरारा थानाक्षेत्र के रिठारी गांव निवासी माया देवी अपने पति विनोद व बच्चों के साथ कानपुर चचेरी ननद की शादी में जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई तो उसके भी पर्स से आठ हजार नगदी व गहने गायब हो गए। वंदना ने तत्काल बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों की तलाशी ली लेकिन न तो नकदी मिली और न गहने बरामद हुए। पीड़ित माया देवी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक भरत कुमार का कहना है कि यात्री महिलाओं के गहने व नगदी चोरी होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कर रही है। वहीं रोडवेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए जब पुलिस ने फुटेज खंगालने का प्रयास किया तो कैमरे खराब पाए गए।